संदेश

G20 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

IISc बेंगलुरु - G20 साइंस वर्किंग ग्रुप का सचिवालय

बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) को G20 शिखर सम्मेलन के विज्ञान कार्य समूह - Science 20 (S20) के लिए सचिवालय के रूप में चुना गया है। S20 2023 के बारे में विज्ञान 20 (S20) 2023 गरीबी जैसी आम वैश्विक स्तर की चुनौतियों को हल करने की दिशा में काम करेगा। यह तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा: यूनिवर्सल होलिस्टिक हेल्थ हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा विज्ञान को समाज और संस्कृति से जोड़ना साल 2023 में अगरतला, लक्षद्वीप और भोपाल में होने वाले कार्यक्रमों में इन तीन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इन आयोजनों के अलावा अगले साल 30 से 31 जनवरी तक पुडुचेरी में एक उद्घाटन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक शिखर बैठक आयोजित की जाएगी। कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले S20 शिखर सम्मेलन में G20 देशों के सभी विज्ञान मंत्री एक साथ आएंगे। साइंस 20 (S20) 2023 की थीम 'डिसरप्टिव साइंस फॉर इनोवेटिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट' है। S20 2023 का महत्व S20 भूख संकट जैसी वैश्विक चिंताओं को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा और विकासात्मक प्रयासों में 20 देशों के समूह को एक साथ ...